Home झारखण्ड आदिवासी, मूलवासी व वंचित समाज की बुलंद आवाज़ दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नमन – मथुरा प्रसाद महतो
झारखण्डराजनीतिराज्य

आदिवासी, मूलवासी व वंचित समाज की बुलंद आवाज़ दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नमन – मथुरा प्रसाद महतो

Share
Share

भूली में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

भूली । दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से संपूर्ण झारखंड में शोक की लहर हैं।प्रशंसक व समर्थक विभिन्न स्थलों में शोक सभा कर श्रद्धांजलि दें रहें हैं। वहीं आदिवासी, मूलवासी दुःखी हैं। इसी क्रम में बुधवार को भूली झारखंड मोड़ स्थित झामुमो के पूर्व जिला सचिव सह झारखंड सरकार आवास बोर्ड के सदस्य पवन महतो के आवासीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसमें टुंडी विधायक सह सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो प्रमुख रूप से शामिल हुए। उपस्थित गणमान्यजनों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं दो मिनट का मौन धारण भी किया गया।
टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने अपने संबोधन में कहा कि आज आदिवासी, मूलवासी झारखंडवासियों ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, आदिवासी ,वंचित समाज की बुलंद आवाज़ ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को खो दिया।वे हमारे बीच नहीं रहें,लेकिन इतिहास में सदैव याद किए जायेंगे।झारखंड के लिए जो किया, वह सदैव अमर रहेगा। जो प्रत्येक झारखंडवासियों को प्रेरित करने का कार्य करेगी।
मौके पर सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं झारखंड सरकार आवास बोर्ड सदस्य पवन कुमार महतो के अतिरिक्त झामुमो नेता बसंत महतो,झामुमो नेता दिनेश महतो, झामुमो नेता मदन महतो, झामुमो युवा नेता विकास महतो, अंगद महतो, तरूण महतो, मनोज महतो, सोनू पॉल, संतोष रवानी, दयानन्द महतो, भागीरथ महतो, गोपी महतो, चन्दन गुप्ता, प्रमोद रवानी, लड्डू महतो, महेंद्र महतो, संजित महतो, गुड्डू महतो, प्रकाश महतो सहित अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...