Home झारखण्ड उपायुक्त ने बेलगड़िया के विकास के लिए बीसीसीएल के साथ की बैठक
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने बेलगड़िया के विकास के लिए बीसीसीएल के साथ की बैठक

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने झरिया मास्टर प्लान (जेएमपी) के अंतर्गत बेलगड़िया में कौशल – सह – आजीविका विकास कार्यक्रम के लिए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के निदेशक मंडल के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि बेलगड़िया टाउनशिप के निवासियों को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पानी, बिजली सहित सभी मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। जिससे उनको किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

बैठक में बेलगड़िया में सूक्ष्म उद्यम के विकास, विभिन्न संरचना की स्थापना के लिए आवश्यक भूमि, आजीविका गतिविधि के साधन के रूप में ई-रिक्शा प्रदान करने, बेलगड़िया में एक प्राथमिक और एक मिडिल स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम परियोजना पर चर्चा की गई।

साथ ही एलटीएच का सत्यापन और गैर-एलटीएच परिवारों के प्रमाणीकरण के लिए जागरूकता अभियान में तेजी लाने, 6 मेगावाट पावर ग्रिड की स्थापना, रूफ टॉप सोलर की स्थापना, 2 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, मुकुंदा और सुरंगा मौजा में एनटीएसटी परियोजना के भूमि अधिग्रहण से संबंधित आर एंड आर मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक (तकनीकी ऑपरेशन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (प्रोजेक्ट एंड प्लानिंग) मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, झरिया मास्टर प्लान के महाप्रबंधक राजीव चोपड़ा, जेआरडीए सलाहकार डीएन माहापात्रा के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...