Home उत्तर प्रदेश फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर सीएमओ ने की प्रेस वार्ता
उत्तर प्रदेशराज्य

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर सीएमओ ने की प्रेस वार्ता

Share
Share

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात में मुख्य चिकित्साधिकारी ने सीएमओ कार्यालय के सभागार कक्ष में आगामी 10 अगस्त से 28 अगस्त तक चलने वाले फाइलेरिया से मुक्ति के तहत सर्वजन दवा सेवन अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें फाइलेरिया के विषय मे विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही प्रेस वार्ता का आयोजन कर जहाँ एक ओर अभियान के क्रियावयन के विषय मे जानकारी दी। वहीं फाइलेरिया से ग्रसित महिला ने लोगो से दावा खाने की अपील की।
प्रेस वार्ता के दौरान सीएमओ डॉ ए के सिंह ने कहा कि 10 अगस्त से फाइलेरिया उन्मुलन कार्यक्रम के तहत सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत की जायेगी। जिसके लिए स्वास्थ्य टीमें गांव गांव जाकर एक ओर लोगो को जागरूक करेगी। साथ ही दवा खिलाकर भारत को फाइलेरिया मुक्त बनाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि दवा का सेवन सुरक्षित है।
फाइलेरिया ग्रसित महिला ने अपनी आप बीती बताते हुए लोगो से दवा सेवन करने की अपील की।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...