Home क्राईम प्राइवेट क्लीनिक संचालकों की लापरवाही, खुले में फेंका जा रहा हैं मेडिकल वेस्ट
क्राईममध्य प्रदेशराज्य

प्राइवेट क्लीनिक संचालकों की लापरवाही, खुले में फेंका जा रहा हैं मेडिकल वेस्ट

Share
Share

पशु खा रहे इंजेक्शन और सिरिंज, बीमारी फैलने का खतरा

शिवपुरी (म.प्र) ।खनियाधाना कस्बे में संचालित प्राइवेट क्लिनिक संचालकों की लापरवाही आमजन की सेहत पर भारी पड़ सकती है। यहां बस स्टैंड क्षेत्र में मेडिकल वेस्ट खुले में फेंका जा रहा है। इन अपशिष्टों में उपयोग की गई इंजेक्शन सिरिंज, दवाइयों के रैपर, सलाइन पाइप सहित अन्य संक्रमित सामग्री शामिल है, जिन्हें आवारा मवेशी खा रहे हैं। इससे क्षेत्र में संक्रमण फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस स्टैंड क्षेत्र में लगभग 8 से 10 निजी क्लिनिक संचालित हो रही हैं, जिनमें से कई द्वारा मेडिकल वेस्ट को खुले में फेंका जा रहा है। इसी बस स्टैंड से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीणों का आना-जाना होता है, ओर करीब दिन में 10 से 20 बसे भी आती जाती है जिससे बीमारी फैलने की आशंका और बढ़ गई है।

हालांकि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिकृत ठेकेदार एजेंसी चंदेरी में बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण प्लांट संचालित कर रही है, बावजूद इसके स्थानीय स्तर पर इस तरह की लापरवाही चिंताजनक है।

इस मामले में जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय रिशेश्वर ने कहा कि, “हम जल्द ही टीम भेजकर मामले की जांच कराएंगे। यदि किसी क्लिनिक द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही पाई गई, तो उसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। क्लिनिक संचालकों को नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...