Home क्राईम शिकायतकर्ता दरशन सिंह का आरोप, पुलिस अपने भ्रष्ट कर्मचारियों को बचाने के लिए बना रहीं हैं दबाव
क्राईमपंजाबराज्य

शिकायतकर्ता दरशन सिंह का आरोप, पुलिस अपने भ्रष्ट कर्मचारियों को बचाने के लिए बना रहीं हैं दबाव

Share
Share

भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे डीएसपी को बचाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने लगाई पूरी ताकत

शिकायतकर्ता को पुलिस चौकी बुलाकर सबूत मिटाने के लिए मोबाइल को लगाई आग

शिकायतकर्ता ने पुलिस पर डराने-धमकाने के लगाए आरोप

बठिंडा (पंजाब) । पिछले दिनों बठिंडा विजिलेंस विभाग द्वारा रिश्वत लेते पकड़े गए डीएसपी भुच्चो रविंदर सिंह के रीडर पवन कुमार के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत गिरफ्तार किए गए पवन कुमार के खिलाफ विजिलेंस द्वारा एक अन्य व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। यह मामला दरशन सिंह निवासी गोनियाना द्वारा शिकायत संबंधी कार्रवाई करवाने के लिए रिश्वत मांगने के आरोप में दर्ज किया गया था।
मीडिया से बातचीत करते हुए शिकायतकर्ता दरशन सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस अपने भ्रष्ट कर्मचारियों को बचाने के लिए उस पर दबाव बना रही है। उसे डराया-धमकाया जा रहा है, पैसे का लालच दिया जा रहा है और बीते दिनों तो हद ही हो गई। जब गोनियाना चौकी इंचार्ज मोहनदीप बंगी ने उसे चौकी बुलाकर उसका मोबाइल छीन लिया, तोड़ दिया और उसमें आग लगा दी। पवन कुमार के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने के लिए उस पर दबाव बनाया गया और एफिडेविट देने को कहा गया।
दरशन सिंह ने आरोप लगाया कि भ्रष्ट अफसरों को बचाने के लिए अब पुलिस अधिकारी उसे डरा-धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मेरे खिलाफ कोई मामला दर्ज होता है या मुझे किसी प्रकार की जान या माल की हानि होती है, तो इसके लिए बठिंडा पुलिस के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

उधर इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि दरशन सिंह द्वारा गोनियाना चौकी इंचार्ज के खिलाफ लगाए गए आरोपों के संबंध में विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...