Home क्राईम चंदेल परिवार द्वारा केवट परिवार के पति-पत्नी एवं बच्चों की बेरहमी से पिटाई
क्राईममध्य प्रदेशराज्य

चंदेल परिवार द्वारा केवट परिवार के पति-पत्नी एवं बच्चों की बेरहमी से पिटाई

Share
Share

शिवपुरी (मप्र)। मध्य प्रदेश शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा क्षेत्र के रन्नौद थाना में चंदेल परिवार के द्वारा केवट परिवार के पति-पत्नी एवं बच्चों की बेरहमी से पिटाई की गई।इस दौरान राम सिंह की पत्नी विमला केवट को जहर पिलाया और विमला केवट की आंख में चोट भी आई हैं।इस दौरान विमला की हालत खराब होते देख परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। विमला की मृत्यु होने पर स्थानीय आक्रोशित समाज ने धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान घटना का पूरा संज्ञान लेते हुए भारतीय मछुआ महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति रन्नौद अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग के कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जय किशन माझी ने मोर्चा संभालते हुए शिवपुरी जिला कलेक्टर शिवपुरी एसपी एसडीएम एसडीओपी एवं थाना प्रभारी से ठोस कार्यवाही करने को कहा।उन्होंने आगे कहा कि यदि पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो मेरा समाज आक्रोशित है और बड़ा आंदोलन करने जा रही है। इस पर संज्ञान लेते हुए शिवपुरी कलेक्टर, शिवपुरी एसपी, एसडीम कोलारस,एसडीओपी, थाना प्रभारी ने
ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद जय किशन माझी ने चक्काजाम धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ और शव का अंतिम संस्कार करवाया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...