Home झारखण्ड जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक सपन्न
झारखण्डराज्य

जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक सपन्न

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

इसमें के.के. पब्लिक स्कूल, गोविन्दपुर, रायल हाई स्कूल जोड़ापोखर, फागु महतो हाई स्कूल, बाघमारा, इलिट पब्लिक स्कूल, चिरकुण्डा, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, गोविन्दपुर, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, दलुडीह, बाघमारा, रायल पब्लिक स्कूल, निरसा तथा डी.वाई. पाटिल इंटरनेशनल स्कूल धनबाद के आर.टी.ई. मान्यता को लेकर आवेदनों की स्क्रुटनी की गई।

स्क्रुटनी के दौरान समिति को आवेदनों में त्रुटि मिली। इसके बाद समिति ने जिला शिक्षा अधीक्षक को सभी विद्यालयों से त्रुटि दूर करके पुनः आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया।

वहीं उपायुक्त ने सभी विद्यालयों से उनके यहां कार्यरत शिक्षकों का विगत एक वर्ष का स्टेटमेंट आफ अकाउंट आवेदन के साथ संलग्न करने तथा राज्य सरकार से प्राप्त प्रारूप के अनुसार आवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, झरिया विधायक प्रतिनिधि नवीन कुमार, सिंदरी विधायक प्रतिनिधि हराधन चौधरी, धनबाद विधायक प्रतिनिधि मनोज मालाकार, प्लस टू हाई स्कूल धनबाद के राजेश कुमार मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles