Home झारखण्ड पुटकी में अंचल स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न
झारखण्डराज्य

पुटकी में अंचल स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन द्वारा जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में पुटकी के अंचल अधिकारी विकास आनंद की अध्यक्षता में पी.बी. एरिया स्थित गेस्ट हाउस में बीसीसीएल के महाप्रबंधक व पदाधिकारी, सीआईएसएफ के पदाधिकारी, थाना व ओ.पी प्रभारी के साथ अंचल स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।

इसमें कोयला, बालू के अवैध खनन, परिवहन व भंडारण की रोकथाम पर विस्तृत चर्चा की गई।

वहीं अंचल अधिकारी ने बीसीसीएल के पदाधिकारियों को छोड़ दी गई माइंस को सही तरीके से बंद करने, अवैध खनन के हॉट स्पॉट की ड्रोन से नियमित निगरानी करने, अवैध मुहाने की भराई करने का निदेश दिया।

साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को अवैध खनन की सूचना मिलते ही त्वरित करवाई व एफआईआर दर्ज करने, कोयला परिवहन मार्गों पर वाहनों की सघन जांच करने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त बीसीसीएल पदाधिकारियों को हाइवा के परिवहन के लिए निर्धारित मार्गो का इस्तेमाल करने, हाइवा का अनियंत्रित संचालन, ओवरलोड, कम उम्र के चालक व बिना सहचालक के चालक के संबंध में उनके अधीनस्थ ट्रांसपोर्टेशन कंपनी को परिवहन से संबंधित नियमों का पालन करवाने व नियमित निगरानी का निर्देश दिया।

साथ ही बीसीसीएल पदाधिकारियों को खनन कार्य या ओ.बी. डंप अपने अधिग्रहित भूमि पर ही करने तथा बिना सीएनटी की धारा 49 की अनुमति के पूर्व भूमि की खरीद बिक्री नहीं करने का निर्देश दिया गया।

बीसीसीएल पदाधिकारियों को वर्तमान में बारिश के कारण भू-धसान व गैस रिसाव वाले स्थानों का निरीक्षण करवाने तथा प्रभावित लोगों की सहायता हेतु आवश्यक कार्यवाई करने का भी निदेेश दिया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles