Home मध्य प्रदेश सरकारी जमीन विवाद में दो पक्षों में हिंसा, मामला दर्ज
मध्य प्रदेशराज्य

सरकारी जमीन विवाद में दो पक्षों में हिंसा, मामला दर्ज

Share
Share

शिवपुरी (मप्र)। शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीन विवाद के चलते एक युवक आग से झुलस गया।जिसे करैरा स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया।जहां डाक्टरों ने युवक को शिवपुरी जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया है।वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि एक सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर पूर्व से साहू परिवार और पडोसी राय परिवार के बीच में विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते दिव्यांश साहू पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और आग लगा दी।जिससे दिव्यांश साहू बुरी तरह जल गया।जिसे परिजन करैरा स्वास्थ्य केन्द्र ले गये।जहां उसका प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया है।वहीं पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles