Home क्राईम गोरखपुर के व्यापारी ने सोहिल एन्ड कंपनी और उसके संचालकों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
क्राईममध्य प्रदेशराज्य

गोरखपुर के व्यापारी ने सोहिल एन्ड कंपनी और उसके संचालकों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Share
Share

शिवपुरी (मप्र) । उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के एक व्यापारी ने शिवपुरी के सोहिल एन्ड कंपनी और उसके संचालकों पर 2 लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। व्यापारी नासिर अली, जो दिनेश गुप्ता एंड कंपनी के नाम से सब्जियों का थोक व्यापार करते हैं, ने बताया कि उन्होंने 28 जुलाई 2025 को शिवपुरी की सोहिल एंड कंपनी से 31 टन प्याज खरीदी थी और उसी दिन बैंक से पूरा भुगतान कर दिया था। 30 जुलाई को जब प्याज गोरखपुर पहुंची तो उसकी गुणवत्ता काफी खराब निकली और बाजार में इसकी कीमत मात्र 6 रुपए किलो बताई गई। इस पर जब कंपनी की तरफ से प्रदीप रावत ने बात की उन्होंने प्याज को बिहार की सीतामढ़ी मंडी में भेजने की बात कही और नगद राशि लौटाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद व्यापारी ने अपनी प्याज सीतामढ़ी मंडी में भेज दी और व्यापारी ने बताया कि जब उन्होंने अपने व्यक्ति को पैसे लेने शिवपुरी भेजा तो उसे उन लोगों ने बस स्टैंड के पास श्री हरि होटल में बुलाया। वहां प्रदीप रावत, अनिल रावत, रिंकू रावत और कल्लू रावत ने उसे गालियां दीं। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।
व्यापारी के अनुसार, आरोपी पहले भी अन्य व्यापारियों को इसी तरह ठग चुके हैं। उनके खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड कोतवाली में भी दर्ज है। व्यापारी ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि इन लोगों के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाए। साथ ही उनके 2.70 लाख रुपए वापस दिलाए जाएं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles