Home बिहार जरा याद करो देश की आजादी के महान नायक स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह को
बिहारराज्य

जरा याद करो देश की आजादी के महान नायक स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह को

Share
Share

मुंगेर (बिहार) । बिहार फिल्म एंड टेलीवीज़न आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट मुंगेर के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के शुभ आगमन पर राजवीर हाउस शादीपुर में वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह के जीवन पर गोष्ठी एवं मुशायरा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुंगेर के सम्मानित विद्वानों ने समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाया और सभी ने बारी – बारी से पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह को याद किया। गोष्ठी की अध्यक्षता बलवंत शर्मा ने की। सचिव अभय कुमार ने देश की आज़ादी के महत्व को उजागर करते हुए हीरो राजन कुमार को कार्यक्रम आयोजित करने की बधाई दी।इक़बाल अहमद ने शायराना अंदाज में मुंगेर के क्रांतिकारी लोगों की भूमिका को देश की आज़ादी में महत्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर देते हुए स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह को महान देश भक्त बताया।मधुसूदन आत्मीय ने बफ्टा को एक सफल संस्था बताया, जो मुंगेर के स्वतंत्रता सेनानी को समय – समय पर याद करता रहता है। मुख्य वक्ता के रूप में हिंदी विभाग के प्रोफेसर अभय कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह को गरीबों का सच्चा मददगार कहा। जिनके प्रयास से गांव बदल गया। डॉ संजीव कुमार ने कहा स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह जानवरों से भी प्यार करते थे।उन्होंने वेटनरी अस्पताल के लिए अपनी जगह सरकार को दिया था। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में भी पशुधन सुरक्षित रहे।हीरो राजन कुमार अपने दादा स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह के लिए लोगों का प्यार देख कर भावुक हो गए एवं सभी को धन्यवाद दिया।
बिहार फिल्म एंड टेलीवीज़न आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट के अध्यक्ष हीरो राजन कुमार ने कहा कि “देश सर्वोपरि है” हम सब को भारतीय कला एवं संस्कृति के माध्यम से देश को एकजुट कर आपस में प्रेम एवं भाईचारा कायम करने की ज़रूरत हैं।
स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह मुंगेर से जुड़े हुए हैं। उनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैं :

  • स्वतंत्रता संग्राम में योगदान : अयोध्या प्रसाद सिंह ने महात्मा गांधी के आह्वान पर अगस्त क्रांति में हिस्सा लिया और देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम : उनकी पुण्यतिथि पर उनके पोते हीरो राजन कुमार ने राजवीर हाउस, शादीपुर, मुंगेर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें लोगों को देशभक्ति की कहानी सुनाई गई।
  • श्रद्धांजलि और सम्मान : हीरो राजन कुमार ने अपने दादा की पुण्यतिथि पर लोगों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने और देश के लिए काम करने का आग्रह किया।
    इसके अलावा, अयोध्या प्रसाद सिंह की याद में कलाग्राम टेटिया बम्बर मुंगेर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles