Home झारखण्ड बीसीसीएल बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
झारखण्डराज्य

बीसीसीएल बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Share
Share

धनबाद । बीसीसीएल के ईस्ट बसुरिया कोलियरी एवं कुसुंडा एरिया 6 क्षेत्र अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के ग्रामीणों ने मुखिया भीम लाल रजक व पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक के नेतृत्व में बीसीसीएल बिजली की मांग को लेकर महाप्रबंधक प्रणव दास को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि बीसीसीएल पंचायत के रैयत ग्रामीणों की भूमि में वर्षों से कोयला खनन कार्य करते आ रहें हैं।वर्तमान में आउटसोर्सिंग कंपनी कोयला खनन कार्य कर रही हैं।जबकि, इस पंचायत को छोड़ आस पास के ग्रामीण क्षेत्र में बीसीसीएल बिजली सुविधा उपलब्ध हैं।पूर्व में भी इस मामले को लेकर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के द्वारा भी लिखित रूप से बीसीसीएल महाप्रबंधक को उक्त मामले से अवगत कराया गया हैं।लेकिन,इस पर अभी तक कोई पहल नहीं हुई हैं।जिससे ग्रामीणों में निराशा हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि इस बार अगर कोई त्वरित पहल नहीं होती हैं।तो आगे से धरना प्रदर्शन कर कोयला उत्पादन कार्य ठप्प कर विरोध प्रकट करने का कार्य करेंगे।
वार्ता के दौरान महाप्रबंधक ने आश्वस्त किया कि जांच पड़ताल और सर्वे करवा कर उचित कार्रवाई किया जायेगा।
मौके पर राजेंद्र महतो, धीरन रवानी, रंजीत महतो, सिंकू पांडेय, अजय रवानी, गंगाधर कुंभकार, मो. आशिफ, शिव कुमार महतो, रवि राज प्रसाद, बिनोद महतो एवं अन्य उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...