Home धर्म गुरुमां करिश्मा शेट्टी संग शिव संघ का आयोजन
धर्ममहाराष्ट्रराज्य

गुरुमां करिश्मा शेट्टी संग शिव संघ का आयोजन

Share
Share

मुंबई । गुरुमां करिश्मा शेट्टी के पावन मार्गदर्शन में साप्ताहिक शिव संघ का भव्य आयोजन इस सप्ताह उद्योगपति राज सूरी के कार्यालय प्रांगण में हुआ। उनके साथ सेलिब्रिटी डॉ. दीपक और लोकप्रिय हस्ती स्वीटी वालिया ने भी शिरकत की।

शिव संघ, जो पूरी तरह गुरुमां करिश्मा शेट्टी की आध्यात्मिक दृष्टि पर आधारित है, रुद्राभिषेक, मंत्रोच्चार और सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से भक्ति और शांति का संदेश फैलाता है। आयोजन की शुरुआत ॐ नमः शिवाय के सामूहिक जाप से हुई। गुरुमां ने स्वयं शिवलिंग पर बिल्व पत्र, धतूरा और गंगाजल अर्पित किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

राज सूरी ने कहा, “गुरुमां के आशीर्वाद से यहाँ की ऊर्जा और भक्ति का अनुभव अद्वितीय है।” सिमरन भारद्वाज ने आयोजन की आध्यात्मिकता की सराहना की, जबकि डॉ. दीपक और स्वीटी वालिया ने गुरुमां की शिक्षाओं को प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम का समापन गुरुमां की अगुवाई में महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।इस कार्यक्रम से उपस्थित जनसमूह में एकता और शांति का संदेश फैलाया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles