Home झारखण्ड उपायुक्त आदित्य रंजन ने किया टुंडी एवं गोविंदपुर स्थित कृषक पाठशाला का निरीक्षण
झारखण्डराज्य

उपायुक्त आदित्य रंजन ने किया टुंडी एवं गोविंदपुर स्थित कृषक पाठशाला का निरीक्षण

Share
Share

जिला के फार्मों को आदर्श, उदाहरणीय एवं एकीकृत फार्म के तहत किया जाएगा विकसित – उपायुक्त

किसानों को लाभ मिले, उनका एक्स्पोज़र अच्छा हो यही हमारी प्राथमिकता – उपायुक्त

धनबाद । रविवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने टुंडी प्रखंड एवम गोविंदपुर प्रखंड स्थित कृषक पाठशाला का निरीक्षण किया।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि कृषक पाठशाला माननीय मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत स्थानीय किसानों को अपने पैरों पर खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। परंतु अगर कृषक पाठशाला की स्थिति अच्छी नहीं होगी तो हम किसानों को बेहतर प्रशिक्षण नहीं दे पाएंगे। राज्य सरकार के इस योजना के तहत जो फार्म चल रहे है उसको उन्नत किस्म का बनाने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है। इसके तहत दो फार्म का भ्रमण किया गया। दोनों में जो कमियां एवं अच्छाइयां थी उन्हें देखा गया है। कहीं कहीं मेजर कमियां मिली है साथ ही कुछ स्थानीय अतिक्रमण भी समस्या है।

उन्होंने कहा की जो गुणवत्तापूर्ण कार्य होने थे उसमें भी कमियां पाई गई है। साथ ही कार्य की प्रगति काफी धीमी है। उपायुक्त ने दोनो फार्म के एजेंसी को 1 महीने का अंतिम समय देते हुए निर्देशित किया की शेष कार्य अविलंब सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे कार्य जो आवश्यक है परंतु कृषक पाठशाला के योजना के अंतर्गत नहीं है, जैसे तालाब का जीर्णोधार, अतिक्रमण मुक्त, बाउंड्री, दरवाजा, सुरक्षा व्यवस्था, सड़क आदि उसे जिला द्वारा सुनिश्चित कराया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि फार्म अपने आप में इकोनामी हब की तरह खड़ा हो, फॉर्म को किसी एफपीओ को हैंडोवर हो सके, वह अपना व्यापार कर सके फॉर्म से यही उद्देश्य है। साथ ही किसानों को लाभ मिले उनका एक्स्पोज़र अच्छा हो। फॉर्म को एक आइडियल इंटीग्रेटेड फार्म के तहत विकसित किया जा सके यही हमारी प्राथमिकता है।

मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, टुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल पांडेय समेत अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...