Home झारखण्ड अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा युवा की पहली बैठक किया गया
झारखण्डराज्य

अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा युवा की पहली बैठक किया गया

Share
Share

राँची । रविवार को रांची प्रेस क्लब में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा युवा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अकाश रवानी की अध्यक्षता में पहली बैठक रखी गई। जिसका संचालन महामंत्री धनंजय चंद्रवंशी के द्वारा किया गया।

सर्वप्रथम समाज के वरिष्ठजनों ने पुष्पगुच्छ देकर नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष आकाश रवानी का स्वागत किया।

अध्यक्ष के द्वारा नए युवाओं को प्रदेश में नई जिम्मेदारी दी गई।जिसमें नितिन चंद्रवंशी प्रदेश युवा उपाध्यक्ष गढ़वा से, युवा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नीतीश चंद्रवंशी चतरा से, प्रदेश संयुक्त सचिव अनिकेत कुमार पलामू से, युवा प्रदेश सचिव बिट्टू वर्मा हजारीबाग से, डॉ अजीत प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रांची से, युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष कुमार समीर रांची से हैं।

प्रदेश अध्यक्ष अकाश रवानी ने कहा कि चंद्रवंशी समुदाय को अभी तक राजनीतिक हिस्सेदारी उनके भागीदारी अनुसार नहीं मिली हैं। निश्चित रूप से यह निराशाजनक है। हमारा यह संगठन गांव – गांव जाकर चंद्रवंशियों को एक करके अपनी हक अधिकार की लड़ाई को तेज करेगा और अपनी हिस्सेदारी को छीन कर लेगा।

वहीं युवा प्रदेश महामंत्री धनंजय चंद्रवंशी ने कहा कि झारखंड प्रदेश में चंद्रवंशियों को हौसला देने की आवश्यकता है।चंद्रवंशी अब जागरुक हो गए हैं। निश्चित रूप से हम लोग अब लड़ कर अपना हक्का अधिकार लेंगे।

मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय महिला महामंत्री रेखा वर्मा, निर्मला सिंह, सरवन राम, सुजीत रवानी, अधिवक्ता परशुराम, रोहित चंद्रवंशी, राजेश कुमार, विनय चंद्रवंशी, वीरेंद्र चंद्रवंशी, सतीश कुमार, सोनू वर्मा, पवन चंद्रवंशी, रमन वर्मा, मनीष चंद्रवंशी, हरिकांत वर्मा, परशुराम वर्मा, बीरेंद्र सिंह, डॉ अजीत कुमार मनोज कुमार, रमन वर्मा, कुमार समीर, निर्मला देवी सिंह, सिद्धांत एवं दर्जनों चंद्रवंशी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...