Home झारखण्ड वन भूमि में बाउंड्री वॉल बनाकर पार्क का करें निर्माण – उपायुक्त
झारखण्डराज्य

वन भूमि में बाउंड्री वॉल बनाकर पार्क का करें निर्माण – उपायुक्त

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने मंगलवार को जिले के विभिन्न अंचलों में स्थित वन भूमि की समीक्षा की।

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने अंचल अंतर्गत राजस्व दस्तावेज में दर्ज वन-भूमि एवं जंगल-झाड़ी भूमि की खाता, प्लॉट, रकवा सहित मौजावार विवरणी की समीक्षा की। साथ ही वन भूमि में बाउंड्री वॉल बनाकर आम जनों के लिए पार्क का निर्माण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने वन भूमि की पहचान जिला स्तरीय समिति द्वारा कर राज्य स्तरीय विशेषज्ञ समिति को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, आईटी मैनेजर रूपेश कुमार मिश्रा के अलावा विभिन्न अंचल के अंचल अधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...