Home झारखण्ड बाघमारा विधायक के नेतृत्व में प्रखंड के मुखिया संघ प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना
झारखण्डराज्य

बाघमारा विधायक के नेतृत्व में प्रखंड के मुखिया संघ प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना

Share
Share

धनबाद : बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में बाघमारा प्रखंड के मुखिया संघ प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हुये। दिल्ली जाकर बाघमारा प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया और मुखिया प्रतिनिधि बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो संग पंचायती राज मंत्री से मिल कर आठ सूत्री मांगपत्र सौंपेंगे।

आठ सूत्री मांगे निम्न हैं :-

  1. फुलवारटांड स्टेशन पर 26 जोडी ट्रेनों का ठहराव
  2. फुलवारटांड स्टेशन में फ्लाईओभर
  3. सोनारडीह स्टेशन में फ्लाईओवर
  4. जमुनियाटांड स्टेशन में फ्लाईओवर
  5. जमुनीयाटांड स्टेशन में ट्रेन चढ़ने के लिए प्लेटफॉर्म
  6. जमुनीयाटांड स्टेशन जमुनिया नदी पर बन रहे पुल पर आम आदमी के लिए भी जाने की सुविधा
  7. घोराठी और आमडीह के बीच में फ्लाईओवर
  8. महुदा स्टेशन और जमुनीयाटांड स्टेशन के बीच मधुबन और सदरीयाडीह जाने के लिए दो अडरपास।

इस यात्रा में बाघमारा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष रिंकू देवी, महासचिव धनेश्वर महतो, समीर कुमार लाला उर्फ राजा लाला, नरेश गुप्ता, दिलीप विश्वकर्मा ,फागु महतो ,बॉबी महतो ,कैलाश रवानी ,आदर्श मिश्रा, संपत घोषाल, दिनेश प्रमाणिक, महेश पटवारी ,महेश पासवान, हरी साव ,संध्या देवी ,शिल्पी देवी ,सुनीता देवी, पिंकी देवी, संगीता घोषाल ,गुड़िया देवी ,मीना विश्वकर्मा, नंदनी कुमारी एवं अन्य शामिल हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...