Home झारखण्ड उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की समीक्षा बैठक संपन्न
झारखण्डराज्य

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

Share
Share

धनबाद । समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में  जिला योजना कार्यकारिणी समिति की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

बैठक में अनावद्ध निधि अंतर्गत योजनाओं के चयन हेतु जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विभिन्न विभागों से प्राप्त अनावद्ध निधि से कार्यान्वयन हेतु कुल  योजनाओं को रखा गया। जिसमें पेयजल आपूर्ति, विभिन्न कार्यालयों की मरम्मती, पीसीसी पथ निर्माण, नाला निर्माण, सोलर आधारित स्ट्रीट लाईट का अधिष्ठापन कार्य, बाउण्ड्रीवाल, शौचालय, सामुदायिक भवन का निर्माण व अन्य योजनाओं जो माननीय एवं अन्य पदाधिकारियों से प्राप्त हुआ है के संबंध में पारित करने हेतु विचार विमर्श की गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 की योजनाएं जो पूर्ण अभी तक नही किया गया है, उसे पूर्ण करने का निदेश सभी संबंधित कार्यकारी एजेंसी को दिया गया।

बैठक में उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 25-26 नई योजनाओं के चयन के लिए सभी विभाग के कार्यालय प्रधान को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्थानीय योजनाओं की उपयोगिता उत्पादकता आदि का आकलन करके योजनाओं का चयन करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश बाउरी, समेत संबंधित कार्यकारी एजेंसी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...