Home झारखण्ड प्रभारी अध्यक्ष – सह – सदस्या, झारखण्ड राज्य खाद्य आयोग ने आकस्मिक खाद्यान्न कोष का प्रचार प्रसार करने का दिया निर्देश
झारखण्डराज्य

प्रभारी अध्यक्ष – सह – सदस्या, झारखण्ड राज्य खाद्य आयोग ने आकस्मिक खाद्यान्न कोष का प्रचार प्रसार करने का दिया निर्देश

Share
Share

मिड डे मील व एमटीसी से हुई संतुष्ट, व्हाट्सएप नंबर 9142622194 पर कर सकते हैं आयोग से शिकायत

धनबाद : प्रभारी अध्यक्ष – सह – सदस्या, झारखण्ड राज्य खाद्य आयोग शबनम परवीन ने सोमवार को सर्किट हाउस में जिले के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

उन्होंने धनबाद जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत संचालित योजनाओं की वस्तुस्थिति एवं संबंधित शिकायतों के निष्पादन की स्थिति तथा झारखण्ड राज्य आकस्मिक खाद्यान्न कोष के जिला स्तर पर आवंटन तथा पंचायत स्तर पर राशि की उपलब्धता एवं व्यय की स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने आकस्मिक खाद्यान्न कोष का व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। कहा कि यह एक ऐसी व्यवस्था है जो प्राकृतिक आपदा, सूखा या अन्य विषम परिस्थितियों में जरूरतमंदों को तत्काल खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई है। खासकर वैसे परिवारों के लिए जिनका राशन कार्ड तत्काल नहीं बन पाता या किसी अन्य कारण से वे खाद्यान्न नहीं खरीद पाते हैं। यह कोष खासकर प्रखण्ड स्तर पर उपलब्ध कराया जाता है और इसका प्रचार-प्रसार करने तथा योग्य लाभुकों को इसका लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए हैं। कहा कि जिस उद्देश्य से इसका गठन किया है वह पूरा होगा।

बैठक के दौरान उन्होंने त्रैमासिक निगरानी समिति की बैठक प्रखंड व पंचायत स्तर पर करने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुहाटांड का भ्रमण किया और बच्चों से रूबरू हई। उन्होंने बताया कि बच्चों ने वार्तालाप के दौरान बताया कि उन्हें मेनू के अनुसार मिड डे मील मिलती है। उन्होंने एमटीसी का भी निरीक्षण किया। यहां 5 बच्चे भर्ती थे। उनका सही इलाज चल रहा है। बच्चों की माता को समय पर भोजन और नियमानुसार 130 रुपए प्रतिदिन मिल रहे हैं। इस पर उन्होंने संतुष्टि व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य खाद्य आयोग के व्हाट्सएप नंबर 9142622194 पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

बैठक के दौरान उन्होंने आपूर्ति, मिड डे मील, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आंगनबाड़ी केंद्र इत्यादि से संबंधित लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।

मौके पर अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम (सप्लाई) जियाउल अंसारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, पणन पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी स्कूलों की मनमानी पर रोकथाम को लेकर सौंपा गया ज्ञापन।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात में निजी स्कूलों की मनमानी अब...

डिस्ट्रिक लैंड सेल में जमीन के बदले नियोजन व मुआवजा मामलों की सुनवाई शुरू।

धनबाद । झारखण्ड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) द्वारा 18.09.2025...

धनबाद जिला अंतर्गत शहरी तकनीकी दक्ष गृह रक्षक नव नामांकन हेतु तकनीकी दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न।

धनबाद । ​उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार, धनबाद जिला...