Home झारखण्ड जिला सीएम एसओई व बीबीएमकेयू में कार्यक्रम आयोजित
झारखण्डराज्य

जिला सीएम एसओई व बीबीएमकेयू में कार्यक्रम आयोजित

Share
Share

‘जादू से जागरूकता’ : भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची कार्यालय की वित्तीय साक्षरता पर विशेष पहल

धनबाद : भारतीय रिज़र्व बैंक मुद्रा प्रबंधन, मौद्रिक नीति के माध्यम से मँहगाई नियंत्रण एवं तरलता उपलब्धता, ऋण प्रवाह, विदेशी मुद्रा व्यवस्था एवं सुदृढ़ अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग व वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने जैसे बुनियादी केंद्रीय बैंकिंग दायित्वों के सफल निर्वाह के साथ साथ देशहित और जनहित में वित्तीय शिक्षण, वित्तीय समावेशन व वित्तीय जनजागरण के प्रसार सरीखी विकासात्मक जिम्मेदारियों के लिए भी प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि सितंबर 2023 से भारतीय रिजर्व बैंक, राँची क्षेत्रीय कार्यालय ने इस दिशा में अनेक नवोन्मेषी कार्यक्रम, अभिनव पहल एवं संकल्पित अभियान आरंभ किये हैं, जिनमें तीरंदाज़ी के ज़रिये वित्तीय जागरूकता का कार्यक्रम ‘ज्ञान बाण’, बैंक के 90वें वर्ष के सुअवसर पर विगत वर्ष 90 विद्यालयों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, ‘हरा भरा सुंदर संसार’ सूत्रमंत्र के साथ 90 शिक्षण संस्थानों में पौधारोपण व पर्यावरण जागरूकता अभियान, विभिन्न लक्षित समूहों के लिए प्रतियोगितायें एवं प्रश्नोत्तरी, आर्थिक व बैंकिंग विषयों पर व्याख्यान शृंखलायें, स्वच्छ मुद्रा अभियान, वित्तीय साक्षरता व समावेशन पत्रिका ‘उन्नयन’ तथा 90 जागरूकता सुभाषितों की पुस्तिका ‘यात्रा अविराम’ का प्रकाशन शामिल है।

इसी क्रम में, एक और अभिनव पहल करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक, राँची क्षेत्रीय कार्यालय ने वित्तीय साक्षरता के रूचिकर ढंग से प्रसार हेतु इस वर्ष ‘जादू से जागरूकता’ (वित्तीय साक्षरता का जादू) अभियान का शुभारंभ किया है। इसकी घोषणा क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह ने 14 मई 2025 को संपन्न राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 91वीं त्रैमासिक बैठक में की थी। इस अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय निदेशक की संकल्पना के अनुरूप उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में प्रदेश भर के 101 शिक्षण संस्थानों में ‘जादू से जागरूकता ‘ का यह अभियान चलाया जायेगा, जिसमें जादुई प्रदर्शनों के ज़रिये ज़रूरी वित्तीय जानकारियों एवं सावधानियों के संदेश रोचक व आकर्षक ढंग से विद्यार्थियों के बीच पहुँचाये जायेंगे, ताकि वे इन्हें आत्मसात कर स्वयं जानकार और समझदार बनें तथा उसके साथ साथ ‘वित्तीय साक्षरता मित्र’ एवं ‘वित्तीय जागरूकता अग्रदूत’ की तरह इन संदेशों को घर परिवार, पास पड़ोस, अन्य विद्यार्थियों एवं नागरिकों तक पहुँचा कर वित्तीय साक्षरता, समावेशन एवं जनजागरण को प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची क्षेत्रीय कार्यालय के इस अभियान के तहत आज धनबाद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में किया गया। जिसमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लोवाडीह, बी.एस.एस. बालिका उच्च विद्यालय, धनबाद, +2 उच्च विद्यालय, धनबाद एवं यू.एच.एस. कोला कुसमा, धनबाद के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची कार्यालय के क्षेत्रीय निदेशक श्री प्रेम रंजन प्रसाद उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुये वित्तीय साक्षरता के प्रसार के महत्व पर प्रकाश डाला तथा वर्तमान परिदृश्य में केंद्रीय बैंक के बुनियादी व विकासात्मक कार्यकलापों, बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग तथा सतर्कता और वित्तीय जन-जागरूकता के विभिन्न पहलुओं से छात्रों को परिचित कराया।

कार्यक्रम में जादू के माध्यम से बैंकिंग, बजट, बीमा एवं निवेश आदि से जुड़े अनेक वित्तीय संदेशों को प्रसारित किया गया, जिसे सभी के द्वारा सराहा गया। उपस्थित प्रतिभागियों एवं शिक्षकों ने भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से क्षेत्रीय निदेशक की इस अभिनव पहल का स्वागत करते हुए इसे पूरे प्रदेश में वित्तीय साक्षरता, वित्तीय समावेशन एवं जागरूकता को जन जन तक ले जाने की दिशा में एक अभूतपूर्व क़दम बताया।

साथ ही क्षेत्रीय निदेशक के नेतृत्व में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी में छात्राओं के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक में एक अच्छे करियर विकल्प के विषय में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 90 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में भारतीय रिज़र्व बैंक के वित्तीय जागरूकता की दिशा में अनेक नवोन्मेषी पहलों के बारे में जानकारी दी गयी एवं छात्राओं के करियर संबंधी प्रश्नों का उत्तर दिया गया। दोनों कार्यक्रमों के अंत में प्रतिभागियों के लिए एक रोचक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसके विजेताओं को क्षेत्रीय निदेशक एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...