धनबाद : सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल को जनहित में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए रोटी बैंक यूथ क्लब धनबाद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान झरिया विधानसभा की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस सम्मान समारोह में संस्था की ओर से केंद्रीय समिति सदस्य धीरज सिंह एवं सक्रिय सदस्य सोनू कुमार ने भाग लिया। संस्था द्वारा शिक्षा, रक्तदान एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास उपस्थित थे। उन्होंने संस्था की सेवाओं और सामाजिक प्रतिबद्धता की प्रशंसा की तथा आगे भी इसी तरह समाजसेवा के कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
समर्पण एक नेक पहल की यह उपलब्धि संस्था के सभी सदस्यों के लिए गर्व का विषय है और यह सम्मान संस्था को जनहित के लिए और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देगा।
मौके पर मुख्य रूप से पूरे भारत वर्ष से विभिन्न राज्यों से सामाजिक संस्थाओं के सदस्य एवं बुद्धिजीवि उपास्थि थे।
Leave a comment