Home झारखण्ड डीलरों को दिया स्मार्ट पीडीएस सिस्टम का प्रशिक्षण, रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव, पहले से कई गुना एडवांस है सिस्टम
झारखण्डराज्य

डीलरों को दिया स्मार्ट पीडीएस सिस्टम का प्रशिक्षण, रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव, पहले से कई गुना एडवांस है सिस्टम

Share
Share

धनबाद : एडीएम (सप्लाई) जियाउल अंसारी की अध्यक्षता में सोमवार को न्यू टाउन हॉल में जिले के 650 से अधिक पीडीएस डीलरों को स्मार्ट पीडीएस सिस्टम का प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर एडीएम सप्लाई ने कहा कि स्मार्ट-पीडीएस सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए भारत सरकार की एक तकनीकी पहल है। इसका उद्देश्य लीकेज को रोकना, सब्सिडी वाले खाद्यान्नों का समय पर वितरण सुनिश्चित करना तथा आवंटन और पारदर्शी वितरण के वास्तविक समय के माध्यम से डिजिटल शासन को बढ़ावा देना है। इसके लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और ईपीओएस (इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल) लेनदेन जैसी नई तकनीकों को एकीकृत करके सेवा वितरण में सुधार करना है।

इस अवसर पर रांची से आए विजन टेक कंपनी के इंजीनियर मंतोष कुमार ने नई सिस्टम पर सभी पीडीएस डीलरों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि यह पहले से काफी एडवांस है और इसमें रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा सकती है। इसमें हिंदी के अलावा अंग्रेजी भाषा में भी काम किया जा सकता है। उन्होंने नई सिस्टम में डीलर लॉग इन, वितरण, ट्रेकशीट, ट्रांजैक्शन सहित अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया।

वहीं पीडीएस डीलरों ने कुछ तकनिकी समस्याओं से अवगत कराया। जिसका समाधान इंजीनियर द्वारा किया गया।

मौके पर सर्विस इंजीनियर पिंटू कुमार, धीरज कुमार, अनुज कुमार के अलावा जिले के पीडीएस डीलर मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...