Home झारखण्ड बौआ कला उत्तर पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र को लेकर अंचल अमीन ने किया निरीक्षण
झारखण्डराज्य

बौआ कला उत्तर पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र को लेकर अंचल अमीन ने किया निरीक्षण

Share
Share

बौआ कला : बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत में मंगलवार को अंचल अमीन सूरज कुमार के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र को लेकर स्थल का निरीक्षण किया गया।साथ में मुखिया भीम लाल रजक एवं पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक भी उपस्थित रहें।अंचल अमीन ने बताया कि स्थल चिन्हित कर रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। तत्पश्चात आगे की कार्रवाई होगी। मौके पर जदयू नेता दीपक कुमार महतो, टेकलाल महतो, सरफुद्दीन अंसारी, बिनोद महतो, नुनूलाल साव, गोपीनाथ महतो, शिव कुमार महतो, रविराज प्रसाद, प्रकाश रवानी, अजय रवानी, मो. नसीम, नंदकिशोर कुम्हार, काली साव, पप्पू महतो, बबलू साव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles