Home झारखण्ड बौआ मोड़ से सेक्टर-2 तक सड़क निर्माण कार्य का टुंडी विधायक ने किया शिलान्यास
झारखण्डराज्य

बौआ मोड़ से सेक्टर-2 तक सड़क निर्माण कार्य का टुंडी विधायक ने किया शिलान्यास

Share
Share

ईस्ट बसुरिया : गुरुवार को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने बौआ मोड़ से सेक्टर-2 तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।टुंडी विधायक ने विधिवत पूजा अर्चना एवं नारियल फोड़कर इस कार्य का शुभारंभ किया।

टुंडी विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार के नेतृत्व में राज्य में विकास हो रहा है।ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विकास सोरेन, विकास महतो, साधु महतो, उत्तम दत्ता, सांसद प्रतिनिधि दयानंद महतो, रंजीत प्रसाद, मनोज निषाद, गोपी निषाद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
संवेदक पारसनाथ भगत के साथ लखनलाल टुडू, संतोष रवानी, गोपी निषाद, राजेश निषाद, संतोष कुम्हार, कालीचरण निषाद, भगीरथ महतो आदि ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। ग्रामीणों ने सरकार के इस पहल की सराहना की और उम्मीद हैं कि कार्य जल्दी ही पूर्ण होगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles