Home मनोरंजन आर्या डिजिटल ओटीटी पर बहुत जल्द होगी रिलीज भोजपुरी फ़िल्म “जान हमार हिंदुस्तान”
मनोरंजन

आर्या डिजिटल ओटीटी पर बहुत जल्द होगी रिलीज भोजपुरी फ़िल्म “जान हमार हिंदुस्तान”

Share
Share

नई दिल्ली : भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म आर्या डिजिटल पर बहुत जल्द फिल्म “जान हमार हिंदुस्तान” रिलीज की जायेगी।हाल ही में रिलीज फिल्म “ये हैं स्वर्ग हमारा” की जबरदस्त सफलता से हर्ष हैं।वहीं आगे की तैयारी भी जोर – शोर से जारी हैं।उपरोक्त बातें आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने कही।
उन्होंने बताया कि आर्या डिजिटल ओटीटी को दर्शकों का भरपूर प्यार, आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा हैं।यह आगे भी बरकरार रहें, इसके लिए पूरी तैयारी हो रहीं हैं।कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज को तैयार हैं।वहीं कई का पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा हैं।इसी कड़ी में भोजपुरी फिल्म “जान हमार हिंदुस्तान” भी रिलीज को तैयार हैं।बहुत जल्द यह फिल्म दर्शकों को आर्या डिजिटल ओटीटी पर एक्सक्लूसिव देखने को मिलेगी।
माँ नर्मदा फ़िल्म के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के पटकथा लेखक व निर्देशक संजीव लखन पटेल, सह निर्माता सूरज उपाध्याय, समर रतन सिंह व मगन पासी हैं।अमन श्लोक का संगीत, गीत शेखर मधुर, संजय मिश्रा, कहानी राजीव पटेल, संवाद चंद्रकांत पी, छायांकन अभिषेक सिंह, एक्शन शहाबुद्दीन का हैं।
आर्या डिजिटल ओटीटी को मोबाइल और स्मार्ट टीवी दोनों में देख सकते हैं।जिसमें अलग – अलग भाषाओं में लगभग 1200 से भी अधिक कंटेंट हैं और इस ओटीटी को अब तक लाखों लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...

पर्यावरण सुरक्षा संग भाई का धर्म: रक्षाबंधन से पहले हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों संग लगाए पौधे

रक्षाबंधन से पहले मुंगेर पहुंचे अभिनेता हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों...