Home झारखण्ड नए रूप रंग में नजर आएंगे जिले के पंचायत भवन
झारखण्डराज्य

नए रूप रंग में नजर आएंगे जिले के पंचायत भवन

Share
Share

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण योजना के तहत जिले के विभिन्न पंचायत भवनों का मरम्मती कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है। इससे जिले के सभी 256 पंचायत के पंचायत भवन नए रूप रंग में नजर आएंगे।

इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी पंचायत भवन को आइडियल पंचायत भवन बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत पंचायत भवनों में बिजली, पानी, शौचालय, पर्याप्त फर्नीचर, पूरे परिसर में रोशनी की व्यवस्था, दुरुस्त दरवाजे एवं खिड़की, वायरिंग, रंग रोगन, ड्रेनेज सिस्टम सहित पंचायत भवन को सुदृढ़ करने के लिए कार्य किया जा रहा है।

योजना के तहत बाघमारा के 61, बलियापुर के 23, धनबाद 12, एगारकुंड 20, गोविंदपुर 39, कलियासोल 20, निरसा 27, पूर्वी टुंडी के 9, तोपचांची के 28 एवं टुंडी प्रखंड के 17 सहित 256 पंचायत भवनों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। इसमें कुछ पंचायत भवन में कार्य पूरा हो गया है और अन्य पंचायत भवन में कार्य प्रगति पर है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...