Home राज्य सदर अस्पताल में महिला का ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न
राज्यझारखण्डहेल्थ

सदर अस्पताल में महिला का ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न

Share
Share

निजी अस्पताल में होते 30 से 40 हजार रुपये खर्च

धनबाद : सदर अस्पताल में शुक्रवार को एक महिला का ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यदि महिला यही ऑपरेशन किसी निजी अस्पताल में कराती तो उनके 30 से 40 हजार रुपये खर्च होते।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि नगीना बाज़ार निवासी वंदना देवी (31 वर्ष) पिछले छह माह से लगातार पेट में दर्द और गोला जैसा महसूस होने की समस्या से परेशान थीं। निजी क्लिनिक में परामर्श के दौरान उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई थी। जहाँ खर्च लगभग 30 से 40 हज़ार रुपये बताया गया।

इस बीच सहिया एवं स्थानीय लोगों से धनबाद के सदर अस्पताल में मिलने वाली निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने यहाँ उपचार कराने का निर्णय लिया।

सदर अस्पताल में परामर्श हेतु पहुँचने पर स्त्री रोग विषेशज्ञ सह उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने उनकी जाँच की और ऑपरेशन की आवश्यकता बताई। तत्पश्चात आज सुबह डॉ संजीव कुमार के नेतृत्व में तथा निश्चेतक विशेषज्ञ डॉ आनंद के सहयोग से महिला का ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ऑपरेशन में मदुसूदन मरांडी एवं सिस्टर रेखा की भी अहम भूमिका रही। ऑपरेशन पूर्णतः सफल रहा और महिला की स्थिति सामान्य है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...