Home बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुधा कॉफी पार्लर का किया उद‌्घाटन
बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुधा कॉफी पार्लर का किया उद‌्घाटन

Share
Share

बिहार। क्षेत्रीय विधायक सुमित कुमार सिंह के प्रयास से इको पार्क महावीर वाटिका में सुधा कॉफी पार्लर का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज उद‌्घाटन किया। विधायक समर्थक राजीव रंजन पांडेय ने बताया कि ईको पार्क में थियेटर, मछली घर, फॉउन्टेन, कॉफी हाउस एवं पार्लर हाउस खोलने की मांग की थी।

बता दें कि चकाई विधायक सुमित कुमार सिंह ने कुछ दिन पहले महावीर वाटिका का निरीक्षण किया था। जिसके बाद उन्होंने कहा था कि इस वाटिका को अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप सुविधाओं से सुसज्जित करने का प्रयास करूंगा। अपने वादे के मुताबिक उन्होंने वाटिका में आने-जाने वाले लोगों को हो रही असुविधा को दूर करने को लेकर तथा वाटिका को और भी आकर्षक बनाने के लिए महावीर वाटिका में थ्रियेटर, मछली घर, फाउंटेन, कॉफी हाउस और सुधा पार्लर हाउस बनाने की मांग मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की थी। उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से कॉफी हाउस और सुधा पार्लर हाउस बनाने का निवेदन किया था।

आपको बता दें कि विधायक सुमित कुमार सिंह मुख्यमंत्री के काफी करीबी माने जाते हैं। यही वजह है कि उनके क्षेत्र में विकासोन्मुखी काम के लिए जल्दी स्वीकृति मिल जाती है। प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में सुमित कुमार को मंत्री पद भी मिल सकता है। हालंकि इसको लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पर्यावरण सुरक्षा संग भाई का धर्म: रक्षाबंधन से पहले हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों संग लगाए पौधे

रक्षाबंधन से पहले मुंगेर पहुंचे अभिनेता हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों...

गयाजी में 18वीं बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दीं शुभकामनाएं गयाजी (बिहार): भारत के उपराष्ट्रपति सीपी...

एनसीसी कैडेट्स के लिए मोटिवेशनल वर्कशॉप का आयोजन

‘हीरो’ राजन कुमार ने गुरु रजनी आरएन राजपाल को दी बधाई बेगूसराय...

गोल्ड मैडल से सम्मानित होगी टेटिया- बम्बर प्रखंड की बेटी प्रियंका कुमारी

मुंगेर (बिहार) : टेटिया- बम्बर प्रखंड के तिलकारी गांव की बेटी प्रियंका...