धनबाद । आठ लेन सड़क बिनोद बिहारी महतो चौक पर स्थित बिनोद बिहारी महतो के स्मारक पर बिनोद बाबू की 102वीं जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।मौके पर मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल सह टुंडी विधायक माननीय श्री मथुरा प्रसाद महतो जी ने झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी वीर माटी पुत्र झारखंड के पितामह स्व. बिनोद बिहारी महतो के जयंती पर उन्हें नमन किया। इस दौरान बिनोद बिहारी महतो अमर रहें के नारों से स्थल गूंज उठा।श्रद्धांजलि देने वालों में विधायक प्रतिनिधि विकास कुमार महतो, संजय पंडित, अंगद महतो, डालूराम महतो, सुमित महतो, चन्दन गुप्ता, गोपी महतो, गोविंद महतो, लड्डू महतो एवं अन्य भी उपस्थित रहें।
Leave a comment