Home झारखण्ड आजसू छात्र संघ ने बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर विश्वविद्यालय प्रबंधन की निष्क्रियता पर उठाए सवाल, जांच समिति गठित
झारखण्डराज्य

आजसू छात्र संघ ने बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर विश्वविद्यालय प्रबंधन की निष्क्रियता पर उठाए सवाल, जांच समिति गठित

Share
Share

धनबाद । आजसू छात्र संघ ने मंगलवार को बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) द्वारा आयोजित जयंती कार्यक्रमों को लेकर एक प्रेस बयान जारी किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में गोमिया विधानसभा के पूर्व विधायक और आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो मौजूद थे।
आजसू छात्र संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने बताया कि आजसू छात्र संघ द्वारा ध्यान आकर्षित करने के बाद ही विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले ही सभी महाविद्यालयों को पत्र भेजकर बिनोद बिहारी महतो जयंती मनाने और विश्वविद्यालय को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया था।
जांच समिति का गठन
कुछ महाविद्यालयों में जयंती समारोह आयोजित न होने की खबर मिलने के बाद आजसू पार्टी के धनबाद जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने एक जांच कमिटी गठित करने का निर्देश दिया। इस कमेटी का उद्देश्य यह पता लगाना है कि किन महाविद्यालयों में जयंती मनाई गई और किनमें नहीं।
प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने एक जांच कमिटी का गठन किया, जिसमें निम्नलिखित सदस्य शामिल हैं :-

  • विकास कुमार (छात्र आजसू के धनबाद जिलाध्यक्ष)
  • नितेश महतो (महासचिव)
  • सुदामा महतो (विश्वविद्यालय संयोजक)
  • विक्की कुमार (छात्र नेता)
  • आकाश शर्मा (युवा अधिवक्ता)

इस मामले की जानकारी गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो के माध्यम से आजसू पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को दी गई।

इस मामले पर डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि जिनके नाम पर यह विश्वविद्यालय बना है, उनकी जयंती के समय विश्वविद्यालय प्रबंधन “कुंभकरण की नींद” में सोया रहता है। उन्होंने कहा कि आजसू छात्र संघ ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को जगाकर इस विषय की ओर उनका ध्यान आकर्षण किया। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ महाविद्यालयों में जयंती न मनाने की सूचना मिली है। इस पर गठित जांच कमिटी की रिपोर्ट के आधार पर आजसू पार्टी निश्चित रूप से संज्ञान लेगी और “ऐसे झारखंड विरोधी मानसिकता रखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विकास कुमार, छात्र नेता विक्की कुमार, सुदामा महतो, राज हाजरा, विवेक पांडेय, विजय महतो, आकाश शर्मा, विवेक महतो, सूरज शर्मा, भोला पासवान, रौनक राज आदि उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...