Home बिहार 27 सितंबर को डीआरसीसी में जॉब कैम्प का आयोजन
बिहारराज्य

27 सितंबर को डीआरसीसी में जॉब कैम्प का आयोजन

Share
Share

जिला नियोजनालय के नंबर 06254-295737/8541022830 पर संपर्क कर विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अभ्यर्थी

बेतिया (बिहार) । श्रम संसाधन विभाग के द्वारा 27 सितंबर को जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (डीआरसीसी) में जॉब कैम्प का आयोजन किया जाना है। इस दिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 04 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है।

जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि निजी नियोजक द्वारा विभिन्न पद पर कार्य करने हेतु इच्छुक कुल-25 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 15000/20000 रूपया प्रतिमाह मानदेय प्रदान की जायेगी। कार्यक्षेत्र पश्चिमी चम्पारण होगा।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी इससे संबंधित विशेष जानकारी के लिए जिला नियोजनालय के नंबर 06254-295737/8541022830 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...