Home बिहार “एक दिन, एक घण्टा, एक साथ” – पूरे जिले में चला स्वच्छता अभियान
बिहारराज्य

“एक दिन, एक घण्टा, एक साथ” – पूरे जिले में चला स्वच्छता अभियान

Share
Share

सामूहिक श्रमदान से गूंजा पश्चिम चम्पारण, उप विकास आयुक्त ने किया नेतृत्व

पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक चला सफाई अभियान

बेतिया (बिहार) । पश्चिम चंपारण जिले में “एक दिन, एक घण्टा, एक साथ” श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुमित कुमार की अगुवाई में समाहरणालय परिसर में सफाई अभियान चला कर समुदाय को स्वच्छता का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम समूचे जिले में आयोजित किया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया, कि आज पूरे जिला में “एक दिन एक घण्टा एक साथ” विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई किया जा रहा है, जिसमें जन-प्रतिनिधियों, सेलिब्रिटी, पदाधिकारियों, कर्मियों एवं जन-भागदारी द्वारा अपना योगदान दिया जा रहा है एवं प्रखंड के सभी पंचायतों में श्रमदान का आयोजन किया जा रहा है।अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, जन-भागीदारी और समुदायिक उत्सवों को स्वच्छ, शून्य कचरा और पर्यावरण अनुकूल बनाना एवं समुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। स्वच्छता ही सेवा अभियान का संचालन देश भर में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर, 2025 तक चलाया जा रहा है, जिसका थीम “स्वच्छोत्सव“ है। इस अभियान के तहत मुख्य रूप से गंदगी के छोटे-बड़े बिंदुओं को चिन्हित कर गंदगी मुक्त करना है। सार्वजनिक स्थलों पर सफाई का अभियान चलाया जाना है,।सफाई कर्मियों के लिए सुरक्षा शिविर लगा कर उनकी स्वास्थ्य जाँच, बीमा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाना है। स्वच्छता को व्यवहार का अंग बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने हेतु विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।उप विकास आयुक्त द्वारा सभी जिला वासियों को अभियान में अपना सहयोग प्रदान करने एवं स्वच्छता को व्यवहार बनाने की अपील किया गया। इस अवसर पर निदेशक जि० ग्रा०वि०अभि०,अरुण प्रकाश, निदेशक (रा०नि०का०) पुरूषोत्तम त्रिवेदी, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी, जिला समाजकल्याण पदाधिकारी, जिला समन्वयक LSBA, जिला सलाहकार CB&IEC ,जिला सलाहकार SLWM, जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं स्वच्छता कर्मियों ने भाग लिया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...