Home झारखण्ड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रुप में विकसित होगा रणधीर वर्मा स्टेडियम
झारखण्डराज्य

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रुप में विकसित होगा रणधीर वर्मा स्टेडियम

Share
Share

धनबाद । जिले का रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रुप में विकसित होगा। इसमें जिले के आम लोगों के लिए स्पोर्ट्स की बेहतर सुविधाएं होंगी। इसको लेकर शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार तथा नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने रणधीर वर्मा सडियम का भ्रमण किया तथा योजना से संबंधित प्रेजेंटेशन देखा।

इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि नगर आयुक्त ने रणधीर वर्मा स्टेडियम को स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के रूप में विकसित करने की एक बेहतरीन योजना तैयार की है। इसमें जिले के आम लोगों के लिए बैडमिंटन, वॉलीबाल, बास्केट बॉल, 400 मीटर का सिंथेटिक रनिंग ट्रेक, क्रिकेट के लिए इनडोर शेड सहित अन्य सुविधाएं होंगी।

उन्होंने कहा योजना शीघ्र धरातल पर उतारी जाएगी। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आने वाले आम जनों के लिए न्यूनतम राशि निर्धारित की जाएगी। इस राशि से स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का रखरखाव किया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने पंपू तालाब के सौंदर्यकरण का प्रेजेंटेशन भी देखा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles