Home झारखण्ड अरबन आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा पॉलीक्लीनिक्स को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई जिला स्तरीय समिति की बैठक
झारखण्डराज्य

अरबन आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा पॉलीक्लीनिक्स को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई जिला स्तरीय समिति की बैठक

Share
Share

धनबाद ।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में अरबन आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा पॉलीक्लीनिक्स (Urban Ayushman Arogya Mandir and Polyclinics) के विकास के तहत DLC (District Level Committee) की बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में अरबन आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा पॉलीक्लीनिक्स (Urban Ayushman Arogya Mandir and Polyclinics) के विकास के तहत चिरकुण्डा नगर परिषद् अंतर्गत स्थापित किए जाने वाले अरबन हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर (UHWCs) की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

नगर परिषद चिरकुंडा के कार्यपालय दंडाधिकारी ने बताया की उस क्षेत्र में कुल चार अरबन आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वीकृत हैं जिनमे से तीन का निर्माण हो चुका है, एक और भवन की आवश्कता है। उपायुक्त ने कहा की अगर कोई सरकारी भवन खाली हो तो उसे मरम्मत करा कर अरबन आयुष्मान आरोग्य मंदिर चालू करें अन्यथा नए भवन हेतु भूमि चिन्हित करें।

साथ हीं सिविल सर्जन कार्यालय से अरबन आयुष्मान आरोग्य मंदिर हेतु डॉक्टर, एएनएम, जीएनएम, सफाई कर्मी, सुरक्षा गार्ड की मांग करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा अरबन आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 105 तरह की दवा की खरीदारी हेतु भी उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश बाउरी, कार्यपालक दंडाधिकारी चिरकुंडा, सिटी मैनेजर चिरकुंडा समेत अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles