Home झारखण्ड झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना : दुर्गा पूजा से पहले 3 लाख 57 हजार 577 बहनों को मिली सितंबर महीने की राशि
झारखण्डराज्य

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना : दुर्गा पूजा से पहले 3 लाख 57 हजार 577 बहनों को मिली सितंबर महीने की राशि

Share
Share

धनबाद । राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत दुर्गा पूजा से पहले धनबाद जिले की कुल 3,57,577 बहनों को सितंबर 2025 की सम्मान राशि (2500 रुपए प्रति लाभुक) का सीधे उनके बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है।

इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि इसमें कुल 89 करोड़ 39 लाख 42 हजार 500 रूपये की राशि अंतरण की गई है। साथ ही योजना अंतर्गत जिला के लाभुकों को अगस्त महीने में सम्मान राशि का भी भुगतान किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सम्मानित जीवन देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत लाभुक महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।

प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के लाभुकों की संख्या (सितंबर 2025 माह के लिए) निम्न है।

  1. प्रखण्ड कार्यालय, बाघमारा – 46422
  2. अंचल कार्यालय, बाघमारा – 7583
  3. प्रखण्ड कार्यालय, बलियापुर – 22010
  4. अंचल कार्यालय, बलियापुर – 1181
  5. प्रखण्ड कार्यालय, धनबाद – 7147
  6. अंचल कार्यालय, धनबाद – 35667
  7. प्रखण्ड कार्यालय, एग्यारकुण्ड – 17091
  8. अंचल कार्यालय, एग्यारकुण्ड – 5349
  9. प्रखण्ड कार्यालय, गोविन्दपुर – 51432
  10. अंचल कार्यालय, गोविन्दपुर – 878
  11. अंचल कार्यालय, झरिया – 45631
  12. प्रखण्ड कार्यालय, कलियासोल – 20355
  13. प्रखण्ड कार्यालय, निरसा – 24449
  14. प्रखण्ड कार्यालय, पूर्वी टुण्डी – 9987
  15. अंचल कार्यालय, पुटकी – 18149
  16. प्रखण्ड कार्यालय, तोपचाँची – 27295
  17. प्रखण्ड कार्यालय, टुण्डी – 16951

कुल लाभुकों की संख्या 3,57,577

कुल राशि 89,39,42,500

उपायुक्त ने कहा कि जिन लाभुकों का आवेदन स्वीकृत हो चुका है लेकिन उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, वैसे लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सभी लंबित लाभुकों से शीघ्र आधार सीडिंग कराने की अपील की है ताकि उन्हें यथाशीघ्र योजना का लाभ मिल सके।

वर्तमान में जिला स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य भी तीव्र गति से जारी है। सत्यापन उपरांत योग्य पाए गए लाभुकों को भी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिन लाभुकों का भौतिक सत्यापन अब तक नहीं हो पाया है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त करें और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने के बाद उन्हें योजना का लाभ मिल पायेगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...