Home झारखण्ड झारखंड सुड़ी समाज कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष कंसारी मंडल का निधन, गौतम मंडल ने जताया शोक
झारखण्डराज्य

झारखंड सुड़ी समाज कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष कंसारी मंडल का निधन, गौतम मंडल ने जताया शोक

Share
Share

धनबाद । झारखंड सुड़ी समाज कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष कंसारी मंडल का निधन सोमवार को हुआ।वह झारखंड आंदोलनकारी, धनबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, शहीद मनींद्रनाथ मंडल फाउंडेशन के संरक्षक और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य भी थे।दुर्गा पूजा दशमी के दिन उनकी तबीयत खराब होने के कारण उन्हें धनबाद अशर्फी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
कंसारी मंडल के निधन से शोक की लहर हैं।सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से गणमान्य जन निधन पर शोक प्रकट कर रहें हैं एवं दुःख जता रहें हैं।
झारखंड सुड़ी समाज कल्याण समिति के केंद्रीय महासचिव गौतम मंडल ने भी निधन पर शोक जताया।उन्होंने कहा कि कंसारी मंडल के निधन से गहरा आघात पहुँचा हैं।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणो में स्थान दें।उन्होंने बताया कि कंसारी मंडल अशर्फ़ी अस्पताल में विगत पाँच दिनों से इलाजरत थे।उनकी मृत्यु हृदय आघात से हुई हैं।
गौतम मंडल भर्ती होने के उपरांत प्रतिदिन अस्पताल पहुँच कर डॉक्टर से वार्तालाप कर जानकारी लेते थे और मृतक के परिजनों को हौंसला देते थे।परंतु ईश्वर को कुछ और ही मंज़ूर था।गौतम मंडल ने आगे कहा कि ईश्वर इस दु:ख की घड़ी में परिवार वालों को हिम्मत प्रदान करें और दिवंगत कंसारी मंडल की आत्मा को अपने श्री चरणो में स्थान दे।उन्होंने अश्रुपूर्ण श्रधांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सरकारी जमीन का अतिक्रमण करने वालों पर दर्ज करें प्राथमिकी – उपायुक्त

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सभी अंचल के...

धनबाद एसएसपी ने किया महुदा थाना व भाटडीह ओपी का औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

धनबाद । वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सोमवार को महुदा थाना...