Home झारखण्ड धनबाद एसएसपी ने किया महुदा थाना व भाटडीह ओपी का औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
झारखण्डराज्य

धनबाद एसएसपी ने किया महुदा थाना व भाटडीह ओपी का औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Share
Share

धनबाद । वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सोमवार को महुदा थाना एवं भाटडीह ओपी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का जायजा लिया और थाना प्रभारी से लंबित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, थाना परिसर की स्वच्छता, मालखाना की स्थिति एवं कर्मियों की उपस्थिति का भी अवलोकन किया।

निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपराधिक गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाई जाए ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

एसएसपी ने आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, थाना में आने वाले लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष समाधान करने और गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने थाना व ओपी परिसर में साफ-सफाई, रिकॉर्ड के उचित संधारण और शस्त्रागार की स्थिति को भी बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि जनता की सुरक्षा और भरोसा पुलिस की जिम्मेदारी है, इसलिए हर शिकायत को गंभीरता से लें और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में कोई ढिलाई न बरती जाए।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...