Home बिहार इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के आइकॉन राजन कुमार की मतदाताओं से विशेष अपील
बिहारराज्य

इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के आइकॉन राजन कुमार की मतदाताओं से विशेष अपील

Share
Share

बिहार चुनाव 2025 : वोट से ही हम बदलाव ला सकते हैं – राजन कुमार

मुंगेर । बिहार विधानसभा चुनाव में वोट देने का वक्त अब सामने है। चुनाव की तिथियों की घोषणा हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि बिहार में इस बार दो चरणों में वोटिंग करायी जाएगी। चुनावी सरगर्मियों के बीच इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के आइकॉन मुंगेर पुत्र एक्टर राजन कुमार ने मतदाताओं से विशेष अपील की है।

“जो विश्वास मुझ पर इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया ने दिखाया है। उस आधार पर मैं आपसे कहना चाहता हूँ कि आपको वोट डालने में 18 साल लग जाते हैं।इसलिए आप जरूर मतदान करें।वोट से ही हम बदलाव ला सकते हैं और अपनी पसन्द का नेता चुन सकते हैं।य़ह एक ऐसा हक है,जिसे आपको हर हाल में इस्तेमाल करना चाहिए।हमने वोटिंग ट्री के माध्यम से 2019 में, लोकसभा चुनाव के समय 101 पंचायतों में जाकर मतदाताओं को जागरूक किया था। 5001 पेड़ों के माध्यम से 2024 मे जागरूकता अभियान चलाया,फिर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हमने चार्ली चैपलिन बनकर लोगों को अवेयर किया कि वोट डालना आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है।

मैं अंग प्रदेश से हूं, मेरी मातृभाषा अंगिका है, राजा कर्ण की भूमि से हूं जो बहुत दानवीर थे।इसलिए आप भी दाता बने और मतदाता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें।

वोटर आइकॉन के रूप मे वोटर ट्री लगाकर, मतदाताओं को पत्र लिखकर, अलग अलग पंचायतों में जाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया है।

“वोट सभी मतदाता लोगों के अधिकार छे कि अपन अपन वोट जरूर से जरूर दई के चाही। अधिकार से कोई अपन लोग वंचित न रहे के चाही”

इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के आइकॉन हीरो राजन कुमार एक बेहतरीन कवि, लेखक, अभिनेता, निर्माता निर्देशक और समाजसेवी है। चार्ली चैपलिन द्वितीय के रूप मे दुनिया भर मे वह पांच हजार से अधिक लाइव शो कर चुके हैं।जिसके लिए उनका नाम गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। कई पुस्तकों के लेखक राजन कुमार हाल ही में जापान टोक्यो यात्रा पर भी गए थे।नमस्ते बिहार, शहर मसीहा नहीं (हिन्दी) जैसी कई फ़िल्मों के वह हीरो हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कानपुर देहात में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़,चार गिरफ्तार।

कानपुर देहात । कानपुर देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिल...

वयस्कों के लिए वित्तीय शिक्षा कार्यक्रम आयोजित।

धनबाद । राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र की ओर से बुधवार को बौआ...

धनबाद पहुंचे आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा,एसएसपी ने किया स्वागत।

आईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए अहम निर्देश अपराध...