Home झारखण्ड “टोबैको फ्री यूथ कैंपेनिंग 3.0” का शुभारंभ
झारखण्डराज्य

“टोबैको फ्री यूथ कैंपेनिंग 3.0” का शुभारंभ

Share
Share

धनबाद । उप विकास आयुक्त सादात अनवर एवं सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 60 दिवसीय “टोबैको फ्री यूथ कैंपेनिंग 3.0” का गुरुवार को शुभारंभ किया।

इस अवसर पर समाहरणालय परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जागरूकता कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहां की 60 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के दौरान विशेष तौर पर विद्यालयों के आसपास के क्षेत्र को तंबाकू मुक्त क्षेत्र बनाना है।

सिविल सर्जन ने कहा कि तंबाकू से होने वाले घातक प्रभावों से समाज को बचाने के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। युवाओं को नशे की लत से दूर रखना ही इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

अभियान के तहत 9 अक्टूबर से 7 दिसंबर तक जिले के लगभग 400 स्कूलों और कॉलेजों को तंबाकू मुक्त घोषित करने एवं 30 गांवों को तंबाकू मुक्त घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही पुलिस विभाग के सहयोग से विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कोटपा-2003 के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

जन जागरूकता के लिए अधिकारियों, डॉक्टरों, खिलाड़ी, सेलिब्रिटीज एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से टॉक शो, हस्ताक्षर अभियान, प्रभात फेरी, वॉल पेंटिंग आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी जनभागीदारी को बढ़ावा देने की योजना है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंच सके।

इस अवसर पर तंबाकू नियंत्रण कोषांग की नोडल पदाधिकारी डॉ मंजू दास, राहुल कुमार, शुभांकर मैत्रा, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles