Home झारखण्ड पांच हज़ार से अधिक घरों की बिजली काटे जाने पर अन्नावादी पार्टी ने कड़ा विरोध जताया
झारखण्डराज्य

पांच हज़ार से अधिक घरों की बिजली काटे जाने पर अन्नावादी पार्टी ने कड़ा विरोध जताया

Share
Share

बिजली विभाग अंग्रेज़ और मुख्यमंत्री नवाब बन गये हैं – कफ़ीलूर रहमान

रांची । राजघानी रांची में पांच हज़ार से अधिक घरों की बिजली काटे जाने पर अन्नावादी इंसाफ पार्टी ने कड़ा विरोध जताया हैं।केंद्रीय संयोजक अधिवक्ता कफ़ीलूर रहमान ने कहा कि विभाग अंग्रेज़ और मुख्यमंत्री नवाब बन गये है।संविधान और क़ानून से ऊपर उठ कर लोकतान्त्रिक मर्यादा का भी पालन नहीं किया जा रहा है। जिसे जनता कभी बर्दास्त नहीं करेगी। उन्होंने आगे कहा कि बिजली विभाग के इस अमानवीय विधि विरुद्ध कार्रवाई पर हेमंत सरकार अविलम्ब हस्तक्षेप करे और रांची एरिया बोर्ड के जनरल मैंनेजर को तत्काल पद से हटाया जाए। जिनके निर्देश से जनता की घरों की बिजली काटी जा रही है।श्री रहमान ने कहा कि जान बुझ कर स्मार्ट मीटर से अत्यधिक बिल भेजी जा रही है, ताकि जनता को प्रताड़ित व दवाव बना कर बिल के नाम पर अवैध वसूली की जा सके। जिसकी जांच सीबीआई से होनी चाहिए। विज्ञप्ति के माध्यम से यह भी मांग किया गया कि सरकार को घरेलु बिजली बिल राजस्व की प्राप्ति के लिए वैकल्पिक टैक्स की व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे आम जनता पर घरेलु बिजली बिल का अत्याधिक बोझ समाप्त हो जाए। विभाग नहीं चेती तो पार्टी जल्द ही आगे की रणनीति बनाने हेतु एक बैठक बुलाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उप विकास आयुक्त ने अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को दिलाई शपथ।

अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव को दिलाई शपथ। धनबाद ।...

उपायुक्त ने मेयर व वार्ड पार्षदों को दिलाई शपथ।

मेयर ने नवनिर्वाचित उप महापौर अरुण कुमार चौहान को दिलाई शपथ। धनबाद...

उपायुक्त व एसएसपी ने धनबाद पुलिस को मिले आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत होगी कानून – व्यवस्था। धनबाद...

विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण बेहतर बनाने को लेकर शिक्षकों का प्रशिक्षण।

बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और विद्यालय व्यवस्था सुधारने पर हुआ प्रशिक्षण। नो...