Home झारखण्ड पूर्वी टुंडी गोपीनाथडीह गांव में सुंडी समाज कल्याण समिति ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
झारखण्डराज्य

पूर्वी टुंडी गोपीनाथडीह गांव में सुंडी समाज कल्याण समिति ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Share
Share

रेखा मंडल और गौतम मंडल ने कहा दिवंगत कंसारी मंडल के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नही है

पूर्वी टुंडी । धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी क्षेत्र के गोपीनाथडीह गांव में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।इस अवसर पर शामिल हुए झारखंड सूड़ी समाज कल्याण समिति के सदस्यों और गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय कंसारी मंडल को श्रद्धांजलि दी। कंसारी मंडल एक वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी और झारखंड आंदोलनकारी थे। वे सूडी समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए लडाई लड रहे थे।झामुमो के केंद्रीय सदस्य और स्वर्गीय शहीद मनींद्रनाथ मंडल फाउंडेशन के संरक्षक के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।झारखंड सूडी समाज कल्याण समिति की कार्यकारिणी अध्यक्ष रेखा मंडल ने उनके कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनकी अनुपस्थिति में भी उनके सपने को पूरा करने के लिए सूडी समाज कल्याण समिति काम करेगी।केंद्रीय महासचिव गौतम मंडल ने भी उनके कार्यों की सराहना की और कहा कि उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए समाज के लोग एकजुट होकर उनका सपना पूरा करेंगे। कंसारी मंडल के जीवन और कार्यों को याद करते हुए लोगों ने उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। रेखा मंडल के नेतृत्व में सूड़ी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी।
मौके पर अशोक मंडल, सत्यजीत मंडल,मंजूर मंडल, रामू मंडल, जिला कोषाध्यक्ष हिरेन मंडल, युवा समाज सेवी पंकज मंडल, प्रखंड अध्यक्ष प्रशान्त कुमार मंडल, संजीत मंडल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...