Home झारखण्ड सांसद ने किया मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन
झारखण्डराज्य

सांसद ने किया मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन

Share
Share

धनबाद । सांसद ढुलू महतो ने गुरुवार को बाबूडीह में जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि यह‌ धनबाद का सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी केंद्र है और निजी प्ले स्कूल से बेहतर है। उन्होंने कहा मां की गोद के बाद आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चे का प्रारंभिक जीवन शुरू होता है। यहां जो सुविधाएं दी गई है उससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा।

कार्यक्रम के दौरान सांसद ने निहारिका आरव को अन्नप्राशन कराया एवं अंजू देवी एवं काजल देवी की गोद भराई की।

वहीं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने बताया कि यह धनबाद का पहला सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र है। इसमें बिजली, चापाकल, शौचालय, एलइडी टीवी, पोषण वाटिका, मॉड्यूलर किचन के साथ-साथ बच्चों के खेलने के लिए भी कई संसाधन उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनने से पहले यहां 20 से 25 बच्चे थे। इसका रूप बदलने से अब 40 से अधिक बच्चे केन्द्र में आते हैं। अभिभावक अपने से बच्चों को लेकर यहां आते हैं।

मौके पर धनबाद विधायक प्रतिनिधि मनोज मालाकार, पूर्व वार्ड पार्षद अशोक पाल, सांसद प्रतिनिधि नितिन भट्ट, धनबाद अंचल अधिकारी राम प्रवेश कुमार, डीएमएफटी के प्रोजेक्ट मैनेजर भावना कुमारी, अंकित सिन्हा, आकाश गुप्ता, सीडीपीओ अलका रानी, सुपरवाइजर कामिनी देवी, आरती देवी, प्रियंका देवी, संगीता देवी, सेविका ममता देवी, पुष्पा देवी, सहायिका बिंदु दवी के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...