Home झारखण्ड सामाजिक संस्थाओं ने संयुक्त रूप से थैलेसीमिया पीड़ित बालिकाओं के साथ मनाई दीपावली
झारखण्डराज्य

सामाजिक संस्थाओं ने संयुक्त रूप से थैलेसीमिया पीड़ित बालिकाओं के साथ मनाई दीपावली

Share
Share

दीपावली केवल घरों में रोशनी जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों में उम्मीद जगाने का भी संदेश हैं देती

धनबाद । दीपावली के अवसर पर गुरुवार को रोटी बैंक यूथ क्लब धनबाद, थैलेसीमिया सोसाइटी और खुशियों की उड़ान द्वारा एसएनएनएमसीएच अस्पताल में एक संवेदनशील और मानवीय पहल की गई। इन सामाजिक संस्थाओं ने संयुक्त रूप से थैलेसीमिया से पीड़ित बालिकाओं के साथ दीपावली मनाकर समाज को मानवता और संवेदनशीलता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य इन बच्चियों के अंदर खुशियों और आत्मविश्वास की रोशनी जगाना था। जिस प्रकार नवरात्र में कन्याओं को देवी दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजन किया जाता है, उसी प्रकार दीपावली पर थैलेसीमिया पीड़ित इन बच्चियों को देवी लक्ष्मी का स्वरूप मानकर सम्मानित और पूजित किया गया।

इस अवसर पर आयोजक संस्थाओं की ओर से बच्चियों को नए कपड़े, मिठाइयाँ और उपहार प्रदान किए गए। संगठनों ने यह संदेश दिया कि बीमारी कभी हिम्मत कम नहीं कर सकती हैं।सच्चा साहस इन बच्चियों जैसा होता है,जो हर दिन जीवन के लिए संघर्ष करते हुए भी मुस्कुराना नहीं भूलतीं हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दिनेश गिंडोरिया, अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. संजय चौरसिया, बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार, ब्लड बैंक के डॉ. अजय कुमार, नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार एवं अन्य उपस्थित रहें।

कार्यक्रम के दौरान एक विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। जिसमें अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. संजय चौरसिया को उनके उत्कृष्ट योगदान और प्रेरणादायक कार्यकाल के लिए सम्मानित किया गया। वे 31 दिसंबर को अपने पद से सेवानिवृत्त होंगे। रोटी बैंक यूथ क्लब धनबाद और सहयोगी संस्थाओं ने उनके सामाजिक सरोकारों के प्रति योगदान की सराहना की।

रोटी बैंक यूथ क्लब धनबाद, थैलेसीमिया सोसाइटी और खुशियों की उड़ान के सदस्यों ने कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ समाज को यह याद दिलाती हैं कि मानवता सबसे बड़ा धर्म है और दीपावली केवल घरों में रोशनी जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों में उम्मीद जगाने का भी संदेश देती है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...