Home झारखण्ड सांसद एवं विधायक के पहल पर आश्रित को मिला औपबंधिक नियोजन
झारखण्डराज्य

सांसद एवं विधायक के पहल पर आश्रित को मिला औपबंधिक नियोजन

Share
Share

एरिया 3 कार्यालय में मौन रख दिवंगत कर्मी को दी गई श्रद्धांजलि

कतरास । जोगीडीह कोलियरी के बीसीसीएल भुचका बाउरी का कार्य के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई थी , आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस दौरान परिजनों ने शव को कार्यालय में रख नियोजन के लिए प्रदर्शन किया।इसकी सूचना धनबाद सांसद ढुलू महतो व बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो को मिली।जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए धनबाद सांसद के निर्देश पर बाघमारा विधायक ने तत्काल दूरभास के माध्यम से एरिया 3 के जीएम से बात किया और संबंधित घटना की जानकारी देते हुए प्रावधान के तहत तत्काल आश्रित को नियोजन देने का निर्देश दिया।तदोपरांत सफल वार्ता के बाद बाघमारा विधायक व यूनियन पदाधिकारियों ने मृतक के पुत्र को औपबंधिक नियोजन प्रपत्र सौंपा।सांसद व विधायक की इस पहल से परिजनों को आर्थिक सहायता मिलेगी और वे अपने जीवन को आगे बढ़ाने में सक्षम हो पाएंगे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles