Home झारखण्ड धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा का त्योहार, श्री कृष्ण की गूंजे जयकारे, भक्तिमय हुआ माहौल
झारखण्डराज्य

धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा का त्योहार, श्री कृष्ण की गूंजे जयकारे, भक्तिमय हुआ माहौल

Share
Share

हंटरगंज (चतरा) : चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत औरुगढ़पर गोवर्धन पूजा के समिति के द्वारा दीपावली के दूसरे दिन बुधवार को गोवर्धन पर्व बड़े धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान समिति के द्वारा ईश्वर गोवर्धन की मूर्ति स्थापित की गई थी। ग्रामीणों ने प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूजा पंडाल में पूरी आस्था के साथ गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा की। वहीं कुछ बच्चों ने रंगोली के रंगों से भगवान की आकृति बनाकर उनकी विधि-विधान से पूजा की। भक्तों ने भगवान गोवर्धन को अन्नकूट का भोग लगाया। तत्पश्चात भक्तों ने सामूहिक रूप विधि-विधान से भगवान गोवर्धन की पूजा की। वहीं भक्तों ने जमकर जय श्री कृष्ण जयकारा लगाया।
गोवर्धन पूजा के बारे में मान्यता है कि देवराज इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने इंद्र की पूजा करने की बजाय गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। जब इंद्र को इस बात का पता चला तो उन्होंने पूरे गोकुल गांव को नष्ट करने व कृष्ण को अपनी शक्तियों का परिचय देने के लिए भारी बारिश करा दी। गांव में हाहाकार मच गया। तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठा लिया और ग्रामीणों की रक्षा की। सात दिन तक लगातार इंद्र ने अपना कहर बरपाया, लेकिन किसी भी ग्रामीणों को क्षति नहीं पहुंची। तब से भगवान श्रीकृष्ण को गोवर्धन के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मंदिरों में काफी संख्या में लोग गोवर्धन भगवान की पूजा करते है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

श्यामडीह मोड़ पर दो गुटों में झड़प, कई हिरासत में

श्यामडीह में दो गुटों के बीच भिड़ंत, स्कॉर्पियो व तीन बाइक जब्त,...