Home झारखण्ड बाघमारा विधायक के सहयोग से तिलाटांड़ हजारी बस्ती में सड़क मरम्मत कार्य हुआ शुरू
झारखण्डराज्य

बाघमारा विधायक के सहयोग से तिलाटांड़ हजारी बस्ती में सड़क मरम्मत कार्य हुआ शुरू

Share
Share

कतरास । बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के सहयोग से तिलाटांड हजारी बस्ती में लंबे समय से लंबित सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ बीबीएमकेयू विधायक प्रतिनिधि चितरंजन कुमार सिंह ने शनिवार को पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

चितरंजन कुमार सिंह ने बताया कि बस्ती में सड़क मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अन्य विकास योजनाओं पर भी तेजी से काम जारी है।

स्थानीय लोगों ने चितरंजन कुमार सिंह का हार्दिक स्वागत किया और उनके प्रयासों की सराहना की। पूजा-पाठ के बीच हुए इस शुभारंभ में ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया।इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय प्रतिनिधि और काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केसरगढ़ पंचायत में अम्बेडकर जयंती मनाई गई।

बाघमारा । भारतीय संविधान के जनक भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की...

भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहेब का अहम योगदान रहा – डीडीसी

धनबाद । संविधान निर्माता, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की...

बकाया वेतन व नियमित भुगतान की मांग को लेकर शिक्षिका 20 अप्रैल से करेंगी सत्याग्रह।

धनबाद । गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय, कतरासगढ़ में कार्यरत शिक्षिका भावना चौहान...

धनबाद मेयर ने किया सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास।

धनबाद । कतरास क्षेत्र में मंगलवार को धनबाद नगर निगम के अंतर्गत...