Home झारखण्ड वृद्धजनों से मिले उपायुक्त आदित्य रंजन, सहयोगी नगर स्थित वृद्धा आश्रम का किया निरीक्षण
झारखण्डराज्य

वृद्धजनों से मिले उपायुक्त आदित्य रंजन, सहयोगी नगर स्थित वृद्धा आश्रम का किया निरीक्षण

Share
Share

नए भवन का निर्माण कर 88 बेड की सुविधा कराई जाएगी उपलब्ध – उपायुक्त

वृद्धजनों के समय को आनंदपूर्वक और आरामदायक बनाने के लिए जल्द ही आवश्यक सामग्रियों और सुविधाओं को जोड़ा जाएगा – उपायुक्त

धनबाद । सहयोगी नगर स्थित वृद्धा आश्रम में शनिवार को धनबाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। वृद्धजनों ने गुलाब का फूल देकर उपायुक्त का स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद दिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आश्रम में उपलब्ध सभी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और प्रबंधन से आवश्यक सुधारों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में वृद्धा आश्रम में 25 बेड की सुविधा है, लेकिन शीघ्र ही नए भवन का निर्माण कर 88 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि वृद्धजनों के समय को आनंदपूर्वक और आरामदायक बनाने के लिए जल्द ही आवश्यक सामग्रियों और सुविधाओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने वृद्धजनों के साथ बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया और जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने छठ पर्व के शुभारंभ के मौके पर सभी वृद्धजनों सहित जिलेवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस मौक़े पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर बरनवाल, सचिव डॉ डी सारण, आश्रम के सह सचिव सुरेन्द्र यादव, मीडिया प्रभारी विजय सिन्हा उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...