Home झारखण्ड डालसा ने किया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
झारखण्डराज्य

डालसा ने किया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Share
Share

एसएचजी के बीच 30 लाख का चेक वितरित

विभिन्न सरकारी योजनाओं से लोगों को किया लाभान्वित

धनबाद । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) धनबाद द्वारा शनिवार को बलियापुर प्रखंड सभागार में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकेश ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका उद्घाटन किया।

जिला जज ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता एवं त्वरित न्याय की जानकारी दी। चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल डॉ कुमार विमलेंदु ने कारागार में बंदियों के अधिकार के बारे में जानकारी दी।

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस कड़ी में जेएसएलपीएस के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एसएचजी समूह के बीच 30 लाख रुपए के चेक का वितरण किया गया। साथ ही मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, आबुआ आवास आदि योजनाओं के लाभार्थियों के बीच लाभों का वितरण किया गया।

मौके पर बलियापुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाष चंद्र दास, अंचल अधिकारी मुरारी नायक, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी के अलावा डालसा सहायक सौरभ सरकार, सहायक एलएडीसीएस नीरज गोयल, शैलेंद्र झा, अधिकार मित्र नवीन कुमार, एजाज अहमद, जगदीप रजक, उमाशंकर मंडल, संतोष सिंह, आनंद चक्रवर्ती, काजल कुमारी, राजू प्रमाणिक, कविता कुमारी, संतोष सिंह, समाज सेवक विजय रजक एवं जेएसएलपीएस के सखी मंडल, सेविका एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...