Home झारखण्ड 18 प्रमुख छठ घाटों पर मुस्तैद रहे 62 गोताखोर, मौजूद थी मेडिकल टीम
झारखण्डराज्य

18 प्रमुख छठ घाटों पर मुस्तैद रहे 62 गोताखोर, मौजूद थी मेडिकल टीम

Share
Share

छठ पर्व 2025 : धनबाद वासियों ने पहली बार देखी जिला प्रशासन की ऐसी व्यवस्था

18 प्रमुख छठ घाटों पर मुस्तैद रहे 62 गोताखोर, मौजूद थी मेडिकल टीम

उपायुक्त ने जिले वासियों को दी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

गहरे पानी से पहले की गई बैरिकेडिंग

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर लोगों की सुरक्षा के लिए जिले के छठ घाटों पर धनबाद वासियों ने पहली बार जिला प्रशासन की ऐसी व्यवस्था देखी। जिसमें जिले के प्रमुख छठ घाटों में जहां गोताखोर की टीम मुस्तैद रही, वहीं हर घाट पर मेडिकल टीम भी मौजूद रही। जिला नियंत्रण कक्ष के अलावा सभी अंचल एवं प्रखंड में क्विक रिस्पांस टीम एक्टिव रही। छठ व्रतियों की सुरक्षा के लिए छठ घाटों पर गहरे पानी से पहले बैरिकेडिंग की गई।

लोक आस्था के महापर्व के अवसर पर छठ व्रतियों की सुरक्षा के लिए बेकारबांध के राजेंद्र सरोवर में 6, लोको टैंक में 3, खोखन तालाब 3, मनईटांड छठ तालाब 3, रानी बांध धैया 3, झरिया के राजा तालाब में 5, बिग बाजार के सामने सुगियाडीह तालाब 3, खुदिया नदी गोविंदपुर 1, छठ तालाब गोविंदपुर 2, विलेज रोड बड़ा तालाब गोविंदपुर 1, बड़ा जमुआ देवी मंडप के पास छठ तालाब 2, रानी तालाब पोद्दारडीह 3, पंचेत डैम के नीचे एमएच छठ घाट 1, खुदिया नदी छठ घाट दलदली 1, गोगना छठ घाट मैथन 6, राजा तालाब हरिहरपुर 6, सुंदर तालाब तथा नील कोठी तालाब पुटकी 4, लाल बंगला छठ घाट डूंगरी झरिया 5 एवं मोहलबनी छठ घाट में 5 सहित अन्य महत्वपूर्ण छठ घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की गई है।

छठ पूजा के अवसर पर 27 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 28 अक्टूबर को छठ पर्व की समाप्ति तक कार्यपालक दंडाधिकारी रवींद्रनाथ ठाकुर एवं कार्यपालक दंडाधिकारी लाल बालकिशोर नाथ शाहदेव के नतृत्व में जिला कंट्रोल रूम कार्यरत है। जिला कंट्रोल रूम का फोन नंबर 0326 – 2311217 तथा 0326 – 2311807 है।

वहीं धनबाद, झरिया, पुटकी, गोविंदपुर, बलियापुर, निरसा, एगारकुंड, कलियासोल, तोपचांची, बाघमारा, टुंडी एवं पूर्वी टुंडी में क्विक रिस्पोंस टीम (कयूआरटी) एक्टिव है। जबकि धनबाद नगर निगम के कतरास, छाताटांड, धनबाद, झरिया, सिंदरी, बाघमारा अंचल तथा एगारकुंड, कलियासोल, पुटकी, तोपचांची, बलियापुर, निरसा, टुंडी, पूर्वी टुंडी, धनबाद, गोविंदपुर एवं चिरकुंडा नगर परिषद के महत्वपूर्ण तालाब व नदी किनारे स्थित छठ घाटों के लिए पदाधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मी प्रतिनियुक्त है।

छठ पर्व के अवसर पर सिविल सर्जन ने धनबाद अनुमण्डल क्षेत्र अन्तर्गत सभी अस्पतालों, स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सक, पारा मेडिकल टीम तथा एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की है। साथ-साथ एगारकुंड, चिरकुंडा, रानी बांध पोद्दारडीह, टुंडी, तेतुलमारी, राजगंज सहित अन्य क्षेत्रों के छठ घाट पर मेडिकल टीम भी मौजूद है। धनबाद, झरिया तथा सिन्दरी के अग्निशमन पदाधिकारी अलर्ट मोड में है।

उपायुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से समस्त जिले वासियों को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...