Home झारखण्ड रोटी बैंक यूथ क्लब द्वारा छठ घाट पर प्रसाद वितरण
झारखण्डराज्य

रोटी बैंक यूथ क्लब द्वारा छठ घाट पर प्रसाद वितरण

Share
Share

भूली । छठ पर्व के पावन अवसर पर रोटी बैंक यूथ क्लब की ओर से मंगलवार को प्रातः उषा अर्घ्य के शुभ अवसर पर शहर के विभिन्न छठ घाटों पर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तिमय वातावरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

संस्था के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं को प्रेम और भक्ति भाव से महाभोग प्रसाद वितरित किया गया। इस सेवा कार्यक्रम में रोटी बैंक यूथ क्लब के प्रमुख सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर छठी मइयां के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए यह संदेश दिया कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं ने रोटी बैंक यूथ क्लब की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर प्रसाद वितरण के माध्यम से क्लब ने फिर एक बार समाज सेवा और आस्था के संगम का उदाहरण प्रस्तुत किया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दिव्यांग शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट ने पेश की मानवता की मिसाल

दिव्यांग शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट ने पेश की मानवता की मिसाल, दिव्यांग कुंदन...

आर्या म्यूजिक पर सुनें सत्या एस पांडेय और सावन कुमार के गानें

मुंबई : आर्या म्यूजिक ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर सत्या एस पांडेय और...

अनुमंडल दंडाधिकारी ने धनबाद विधानसभा के वॉलिंटियर्स को दिया प्रशिक्षण

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में बीएलओ की करेंगे सहायता धनबाद...

बच्चों का दो दिवसीय निःशुल्क कराटे प्रशिक्षण शिविर संपन्न

रांची (झारखंड) : बच्चों और युवाओं को सशक्त, अनुशासित और आत्मनिर्भर बनाने...